फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में छात्राओं ने पोस्टर-स्लोगन बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता पर आधारित पोस्टर बनाए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए स्लोगन भी लिखें। महाविद्यालय की प्रवक्ता रानू पांडे ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा की शुरुआत 15 सितंबर को हुई थी। शुरुआती दिनों में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। शनिवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला, इसमें घरों से पॉलिथीन एकत्र किया गया। मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें