फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के श्री कृष्णा मंदिर में नए साल पर हुआ राधानाम संकीर्तन, झूमे श्रद्धालु

शाहजहांपुर की कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा मंदिर में नए साल के पहले दिन राधानाम संकीर्तन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। इसके बाद भंडारा हुआ, जोकि महिला मंडल द्वारा करवाया गया। मंदिर की तरफ से दी जाने वाली भेंट मंदिर प्रधान सुशील नारंग, उप प्रधान हरीश बजाज द्वारा अमृत सचदेवा, निकिता खुराना और संगीता गोगिया को प्रदान की गई। संजीव सचदेव ने बताया कि 22 जनवरी दिन बुधवार को अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर के एक साल होने पर श्री कृष्णा मंदिर की तरफ से प्रातः 10 बजे से हरि इच्छा तक चाय व तहरी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश शास्त्री, प्रेम नारंग, भारत भूषण खुराना, विनोद सचदेव, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव, पार्थ सचदेव, संदीप अरोरा, देवेंद्र खुराना, आशीष मेहरोत्रा, सचिन गुप्ता, पूनम शास्त्री, अंबिका सचदेव, सुनीता कक्कड़, रजनी आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें