शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में बुधवार को खेत की जोताई के दौरान पुरानी तलवारों, बंदूक की नालों व अन्य हथियारों का जखीरा मिला है। हथियारों में जंग लगी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि हथियार डेढ़ से दो सौ साल पुराने हो सकते हैं। पुलिस व तहसील की टीम ने मौका मुआयना कर जायजा लिया है। प्राथमिक जांच के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।