फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के जलालाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 101 जोड़ों की हुई शादी

शाहजहांपुर के जलालाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर 101 युगल जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इनमें मुस्लिम समाज के तीन जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। विवाह के बाद सभी नवविवाहितों को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उपहार प्रदान किए। उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम के लिये जलालाबाद, कलान, मिर्जापुर व अल्हागंज के 99 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। बाद में भावलखेड़ा ब्लॉक के दो जोड़े इस कार्यक्रम में शामिल किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह की यह योजना समाज की छुआछूत, दहेज प्रथा के खिलाफ करारा प्रहार कर समरसता का संदेश देती है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि आने वाले समय मे इस कार्यक्रम को और वृहद स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजेश एस., सीडीओ अपराजिता सिंह, एसडीएम जलालाबाद उत्सव आंनद, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, प्रियांशु रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें