फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति 5.0: शाहजहांपुर में छात्राओं ने सरकारी अस्पतालों का किया भ्रमण, डॉक्टरों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया। इस बीच विभिन्न बीमारियों के उपचार के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। एलवीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर की छात्राओं ने सीएचसी का भ्रमण किया। वहां छात्राओं को क्षय रोग से बचाव की जानकारी दी गई। लाला हरीराम इंटर कॉलेज खुदागंज की छात्राओं को पीएचसी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व लैब टेक्निशियन ने मलेरिया, एचआईवी से संबंधित जांचों के बारे में बताया। पंडित रामदत्त इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, पुरुषोत्तम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद, राजकीय हाईस्कूल बरीलालपुर निगोही, एवी रिच इंअर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल ढकिया रघा, चांदपुर खुटार, ढका घनश्यामपुर बंडा की छात्राओं ने पीएचसी-सीएचसी का भ्रमण कर मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को समझा। नोडल अधिकारी दीपक दीक्षित ने बताया कि डॉक्टरों ने बालिकाओं को फास्टफूड खाने से परहेज रखने पर जोर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें