फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खुदागंज की रामलीला में रावण वध का मंचन, पुतला दहन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बे के रामलीला मैदान में रावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण वध के दौरान आतिशबाजी भी की गई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। काफी देर तक रामादल और रावण की सेना के बीच युद्ध चलता रहा। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान विभीषण ने भगवान श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके बाद भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, जिससे दशानन का अंत हो गया। इसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई गई। पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, मेला अध्यक्ष संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, बालिस्टर सिंह, संजीव गुप्ता और कृष्ण कुमार सक्सेना का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें