शाहजहांपुर की खिरनीबाग रामलीला में रावण और मेघनाद के पुतलों को तैयार कर बुधवार को खड़ा कर दिया गया है। दोनों पुतलों और लंका पर 70 हजार और पटाखों समेत करीब एक लाख रुपए कमेटी ने खर्च किए हैं। यह जानकारी देते हुए रामलीला कमेटी के सचिव नरेंद्र मिश्रा गुरु ने बताया कि दशहरे के दिन में बृहस्पतिवार को रावण वध के बाद पुतले जलाए जाएंगे। कमेटी ने पुतलों के निर्माण की जिम्मेदारी जयराम को दी है। उन्होंने अपने आवास पर पुतले तैयार किए हैं। रावण की लंबाई 45 फुट और मेघनाद 35 फुट के बताए गए हैं।