फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में तिलहर इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Sat, 31 May 2025 02:40 PM IST

शाहजहांपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्यालय के सामने धरना देकर नाराजगी जताई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। शनिवार को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। सीओ ने मौके पर पहुंचकर समझाया और ज्ञापन लिया। इसमें बताया कि कार्यकर्ता रामगोपाल गुर्जर के पिता पर जानलेवा हमला होने पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उनके मामले में कार्रवाई नहीं की, उल्टे क्रास रिपोर्ट दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने तिलहर इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें