फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: संत राजिंदर सिंह के आध्यात्मिक सत्संग की तैयारी पूरी, दूर-दराज से पहुंचे हजारों अनुयायी

शाहजहांपुर में आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह महाराज के दो दिवसीय सत्संग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सत्संग में दूर-दराज से अनुयासी पहुंच गए हैं। उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम में आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह दर्शन देंगे। मुख्य सत्संग बुधवार की शाम सात बजे होगा। सत्संग में पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ऑटो की व्यवस्था की गई। बरेली मोड़ के सामने ही 132 बीघा जमीन पर जर्मर हैंगर पांडाल बनाया गया। यहीं पर भंडारे का इंतजाम भी किया गया। आयोजक सुशील रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार की रात आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वह संगत को दर्शन देने के साथ ही उनकी बात भी सुनेंगे। 15 अप्रैल की शाम को सात बजे आध्यात्मिक प्रवचन होगा। इसमें वह आपसी भाईचारा, प्रेम और मन की शांति के तरीके बताएंगे। सत्संग के बाद रात नौ बजे आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम होगा। जिसमें नए सदस्यों को दीक्षा दी जाएगी। इस बीच जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निजानुभव प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें