फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शायर इशरत सगीर की पुस्तक का विमोचन, तुलसी मीर फाउंडेशन ने किया सम्मानित

शाहजहांपुर में तुलसी मीर फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ शायर इशरत सगीर की पुस्तक जागती आंखों का ख्वाब का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शायर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश भी डाला गया है। टाउन हॉल स्थित प्रेसक्लब में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर जीए कादरी, विशिष्ट अतिथि नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.जावेद, अशफाक उल्ला खां व वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने किया। इसके बाद शायर इशरत सगीर व उनके पिता सगीर अली को तुलसी मीर फाउंडेशन की ओर से अंगवस्त्र भेंट किए। अतिथियों ने उनकी पुस्तक की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब, राजीव भारत, हमीद खिजर, असगर यासिर, इरफान अंसारी, फहीम बिस्मिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें