फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में हादसे के बाद भी बेपरवाह लोग... जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन कर रहे पार

शाहजहांपुर के रोजा में गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं। शाहजहांपुर से रोजा तक रेलवे क्रॉसिंग पर लोग अपनी जान को हथेली पर रखकर पार कर रहे हैं। बंद क्रॉसिंग पर दीवार फांदकर लोग लाइन पार कर रहे हैं, साथ ही आसपास अवैध रास्ते बना लिए गए हैं। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से रोजा जंक्शन तक सात क्रॉसिंग बनी हैं। इनमें गोविंदगंज क्रॉसिंग पर आवाजाही अधिक होने से आए दिन होने वाले हादसों को देखते हुए दीवार उठाकर बंद कर दिया गया। मोहम्मदी रोड व अटसलिया फाटक भी बंद है। गोविंदगंज, मोक्षधाम, हथौड़ा गांव व रोजा में रामापुर गांव के पास क्रॉसिंग पर गेटमैन तैनात हैं। रेलवे की ओर से इतनी व्यवस्थाएं कराए जाने के बावजूद लोग नियम तोड़ रहे हैं। क्राॅसिंग बंद होने के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें