शाहजहांपुर में सवर्ण स्वाभिमान सभा की ओर से सोमवार को खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें रविवार को चीनी मांझा से गर्दन कटने के कारण काल के गाल में समाए सिपाही शाहरुख हसन को श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इससे पहले पतंग को जलाकर विरोध भी जताया गया। इस मौके पर मंच के संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री, अनुपम मिश्र, बीडी शर्मा, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, देव शुक्ला, अभिनव मिश्र, मुरारी दीक्षित, अभिषेक मोहन आदि मौजूद रहे।