फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिसकर्मियों ने सीखा सांकेतिक भाषा से मूकबधिरों के साथ व्यवहार का तरीका

शाहजहांपुर में पुलिस विभाग और एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर की ओर से पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मूकबधिरों के साथ सांकेतिक तरीके से बात करने और उचित व्यवहार के लिए प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को प्रदान किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी पीड़ित के आने पर उसको धैर्य रखने के लिए कहें। इसके बाद पानी पीने के लिए बोलें। जब पीड़ित व्यक्ति शांत हो जाए तब बात आगे बढ़ाएं। उसकी बात सुनने का संकेत दें, जिससे वो अपनी बात को समझा सके। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद लें। पुलिसकर्मियों को सिखाई गई सांकेतिक भाषा का टेस्ट भी लिया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों ने बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस और संस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें