शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली का पेपर संपन्न हो गया। इसमें उम्मीद से कठिन जीएस के प्रश्न आने से अभ्यर्थियों के होश उड़ गए। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सलोनी ने बताया कि दातागंज से परीक्षा देने आई। जीएफ कॉलेज में पेपर दिया, जोकि पिछले साल की अपेक्षा कठिन रहा। सबसे ज्यादा जीएस ने छकाया। सुनील कुमार के मुताबिक करंट अफेयर कम था, जबकि सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न अधिक रहे। सुखदेवी ने बताया कि पेपर सही रहा। उन्होंने सभी प्रश्न हल कर दिए।