शाहजहांपुर में लखनऊ हाईवे पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटने से कांट के मोहल्ला मरहैया निवासी अनवर (20) व उनकी 45 वर्षीय मां अंजुम की मौत हो गई। परिजन अनवर को उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। अनवर शनिवार को अपने चार साथियों के साथ कार में सवार होकर शादी में शामिल होने निगोही गए थे। रात में लौटते समय टिकरी चौकी क्षेत्र में कार पलटने से अनवर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखकर रविवार सुबह अनवर को लेकर मां अंजुम, चाचा रशीद, मामा पप्पू लखनऊ जा रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उचौलिया के पास एंबुलेंस में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अंजुम व उनके बेटे अनवर की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा है।