फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मानदेय नहीं मिलने से नाराज मीटर रीडरों ने किया विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में बिजली निगम में मीटर रीडरों ने मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर कार्य करने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के बाद एसडीओ को ज्ञापन दिया। बुधवार को पुवायां में एसडीओ कार्यालय में पहुंचे कर्मचारियों ने मानेदय नहीं मिलने पर बिलिंग का कार्य करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मीटर रीडर अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं। फिर भी उनका मई महीने का मानदेय जारी नहीं किया गया है। इसके चलते आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। एसडीओ ने शुक्रवार तक मानदेय मिलने का आश्वासन दिया। जिस पर कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंबुज मिश्रा, रोहित मिश्रा, सौरभ कुमार, जगदीश कुमार, राकेश सैनी, ब्रजेश कुमार, लोकेश, गोपाल, आनंद मोहन, उमेश चंद्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें