शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बुधवार को मिशन शक्ति यूनिसेफ कैरेक्टर मीना का जन्मदिन मनाया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बालिका को मीना बनाकर केक काटा गया। बच्चों को केक व ट्रॉफी वितरित किए गए। इस बीच गुब्बारे भी उड़ाए गए। बालिकाओं ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका शिक्षा से संबंधित गीत भी गाए।कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मीरा सिंह, साईंमा तरन्नुम आदि मौजूद रहीं।