फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएफ कॉलेज की टीम हराकर कैंट बोर्ड ने जीता मैच

शाहजहांपुर में छावनी परिषद की ओर से आयोजित मैत्रीपूर्ण टूर्नामेंट में दूसरे दिन का मैच खेला गया। जीएफ कॉलेज और कैंट बोर्ड की टीम के बीच मुकाबले में दोनों की टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में टॉस जीतकर जीएफ कॉलेज की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। 20 ओवर में 86 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के खिलाड़ी प्रवक्ता सैयद शाद ने 22 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी के दौरान कैंट बोर्ड की टीम से अवधेश दीक्षित ने दो विकेट लिए। इसके बाद कैंट बोर्ड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। खिलाड़ी जीतू ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कैंट बोर्ड के सीईओ राहुल यादव ने भी चौके छक्के लगाए। टीम ने पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए लिए। 16 ओवर में छह विकेट खोकर कैंट बोर्ड की टीम ने मैच जीत लिया। मैच के दौरान कैंट बोर्ड के अधिकारी और जीएफ कॉलेज के प्रवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें