फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों के लिए मांगा सम्मानजनक वेतन, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मानजनक मानदेय मिले। इस मांग को लेकर अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले तमाम शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में पहुंचे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 50 हजार से अधिक बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं, इनमें लगभग दस लाख से अधिक शिक्षित, प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवती कार्यरत हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय संचालकों एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाए। मांग है कि सबका साथ सबका विकास के तहत प्रदेश में बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत बेरोजगार शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानजनक मानदेय प्रदान कर उनकी आजीविका चलाने में अपना सहयोग प्रदान करें। अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में पूर्व की भांति त्रिभाषा ग्रांट लागू किया जाए। परिषदीय विद्यालयों की तरह समस्त सुविधाएं बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू की जाए। बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र, छात्राओं के प्रवेश पर यू डाइज की बाध्यता को समाप्त किए जाए। इसी तरह से अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों की विभाग द्वारा प्रदत्त मान्यताओं को जो पांच वर्ष की अवधि से पूर्व की हैं, उन्हें अस्थाई मान्यता से स्थायी मान्यता में स्वतः परिवर्तित कर दिया जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में गुरुपाल सिंह, मुनीश, आफताब अली, राधेश्याम यादव, महेंद्र, सरोज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें