फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पूर्व सैनिकों के लिए लीगल एंड क्लीनिक शुरू, जिला जज ने किया शुभारंभ

शाहजहांपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत शुक्रवार को लीगल एंड क्लीनिक का उद्घाटन हो गया। पूर्व सैनिकों को प्राधिकरण के बारे में जानकारी दी गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने शहीद नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद लीगल एंड क्लीनिक का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वीर परिवार सहायता योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि सैनिक देश के कार्य हुए सिविल नागरिकों के जीवन का अनुभव नहीं कर पाते हैं। व्यवहारिकता को ध्यान में रखकर लीगल एड क्लीनिक की स्थापना उनके हितों की सुरक्षा के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि सिविल केस, साइबर अपराध व अन्य प्रकार के केसों के लिए प्राधिकरण निशुल्क सहायता प्रदान करता है। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा तृतीय ने योजना पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों ने जिला जज को स्मृति चिह्न भेंट किया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संजय कुमार, विवेक शर्मा, दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल, मुनीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें