फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में होली पर शराब के नशे में टुन्न होकर गधे पर निकले 'लाट साहब'

शाहजहांपुर में होली के मौके पर शुक्रवार को बड़े और छोटे लाट साहब समेत अलग अलग जगहों से जुलूस निकाले गए। इस बीच जुलूस के अलग अलग रंग देखने को मिले। मोहल्ला अजीजगंज में गधे पर लाट साहब निकले तो सरायकाइया में ट्रॉली पर लाट साहब का स्वागत किया गया। शुक्रवार को बड़े लाट साहब के जुलूस के साथ ही छोटे लाट साहब को सरायकाइया से निकाला गया। इसमें लाट साहब को ट्रैक्टर ट्राली पर सवार किया गया। कड़ी सुरक्षा में जुलूस को निकाला गया है। इसी तरह मोहल्ला अजीजगंज से लाट साहब को गधे पर बैठाकर निकाला गया। उनका जगह जगह पर स्वागत किया गया। इस बीच लाट साहब पर जूतों और चप्पल बरसाए गए। हाथीथान से निकले जुलूस में देशभक्ति के गीतों की धूम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें