शाहजहांपुर में छावनी परिषद की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान में शनिवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन का मैच जिला प्रशासन और आर्मी टीम के बीच खेला गया। जिला प्रशासन टीम को तीन विकेट से हराकर आर्मी टीम ने मैच जीत लिया।