फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली मिलन समारोह में धमार का धमाल, बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 02:23 PM IST

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ का होली मिलन सोमवार को सुभाषनगर स्थित मैरिज लॉन में हुआ। इसमें बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ ही धमार भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता कर रहे श्योनाथ प्रजापति ने मंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज के बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, महासचिव डॉ.महेश चंद्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, केके प्रजापति, कृष्ण मुरारी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें