फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुवायां थाने में हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दरोगा पर अभद्रता का आरोप

शाहजहांपुर के पुवायां थाने में मंगलवार रात हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन दो पक्षों के बीच लगातार हुई मारपीट के बाद पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने 'पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए। मामले की जानकारी मिलने पर संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा रात में ही थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी आरके रावत से बात की। बातचीत के बाद थाना प्रभारी ने उन्हें समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए संगठन के कार्यकर्ता को थाने से छोड़ दिया। रविवार को पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को एक पक्ष अपने मकान के गेट पर कैमरे लगवा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया था। क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें