फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur पुवायां में बारिश के पानी से उफनाई गोमती धान की फसल डूबी

शाहजहांपुर जिले में लगातार दो दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश से पुवायां तहसील क्षेत्र में गोमती नदी के उफनाने से आसपास खड़ी फसलें डूब गई हैं। पुवायां खुटार मार्ग पर गोमती पुल के पास बना श्मशान स्थल में भी पानी भर गया। हालांकि नदी किनारे गांव न होने से घरों को खतरा नहीं है। गोमती नदी किनारे तक लोगों ने धान, गन्ना आदि फसलें कर रखी हैं। उनका कहना है कि बाढ़ का पानी ज्यादा दिन तक रहा तो धान की फसल खराब हो सकती है। किसानों के अनुसार गन्ना की फसल में ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है। धान की फसल खराब हुई तो फिर से रोपाई करानी पड़ सकती है। बाढ़ के पानी से नदी में खड़ी जलकुंभी और गंदगी भी साफ हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें