फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दो वार्डों में सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास, मंत्री खन्ना ने गिनाईं विकास योजनाएं

Mon, 27 Jul 2026 05:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में नगर निगम की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर के दो क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्यों का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। वार्ड संख्या-5 श्यामतगंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा रहा है। सुभाषनगर मोहल्ले में संतराम बीए के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास मंत्री ने किया। संत राम बीए महान समाज सुधारक और लेखक के रूप में जाने जाते हैं। डॉ. महेश प्रजापति, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पार्षद नवनीत सक्सेना, अवनि कुमार दीक्षित, रविंद्र प्रजापति, डॉ. महेश प्रजापति, दिनेश सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें