फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जिला मुख्यालय रवाना हुए किसान

शाहजहांपुर के पुवायां में धरना-प्रदर्शन के बाद भी किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बैनर तले तमाम किसान बुधवार को पैदल जिला मुख्यालय को रवाना हो गए। इस दौरान एसडीएम और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों की कई समस्याओं को लेकर भाकियू की ओर से एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। निस्तारण न होने पर पुवायां के डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। तहसीलदार, एसडीएम वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन एक भी समस्या निस्तारित नहीं कराई गई थी। इस पर बुधवार को तमाम किसान झंडे और डंडे लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पैदल जिला मुख्यालय के लिए चल दिए। इस दौरान एसडीएम और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तहसीलदार ने पांच किमी दूर गांव बड़ागांव में किसानों को रोककर वार्ता की, लेकिन किसान मौके पर एसडीएम को बुलाने और समस्याओं का निराकरण कराने के बाद ही लौटने की बात कह रहे हैं। किसान बड़ागांव में डटे हैं। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें