फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में किसान नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन, व्यापार समझौता रद्द करने की मांग

शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल रद्द किए जाने की मांग को लेकर जीआईसी के खेल मैदान में धरना दिया। इस बीच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरने में जोरदार नारे लगाकर आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों व व्यापारियों के लिए खतरा है। यह समझौता भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। यह समझौता किसानों के जीवन पर विपरीत असर डालेगा, जो किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भारत सिंह, कर्मजीत सिंह, महेश चंद्र वर्मा, संजय मिश्रा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें