फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिलेंगे सहायक उपकरण, राज्यसभा सांसद ने दी जानकारी

शाहजहांपुर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर की ओर से 28 जून से पांच जुलाई तक दिव्यांगों व वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों के लिए निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें दिव्यांगों के साथ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भारत सरकार की एडिप व राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत परीक्षण के बाद उपकरण वितरण होगा। जनपद में एलिम्को कानपुर की टीम परीक्षण करेंगी। यहां पर सिर्फ दिव्यांगों को उपकरण मिलने के साथ ही बुजुर्गों को लाभ दिया जाएगा। कहा कि जरूरतमंदों तक सूचना पहुंचाने के लिए उनकी टीम भी लगातार ब्लॉकों में जाकर कार्य कर रही है। नोडल जिला शाहजहांपुर होने के कारण विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें