फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के देवी मंदिरों में अष्टमी पर मातारानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शाहजहांपुर में नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को जगह-जगह हवन-पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज भी कराया। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार नजर आई। रविवार को रामनवमी होगी। इसके लिए भी भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। अष्टमी पर महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मातारानी के मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, दुर्गा मंदिर, फूलमती माता मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरा बजाकर मातारानी के छंद गाए। तमाम श्रद्धालुओं ने घरों में हवन भी किया। रविवार को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को भी हवन-पूजन कर व्रत का पारायण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें