फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: शाहजहांपुर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में क्राउन क्लब ने जीता फाइनल मैच, होंडा क्लब को हराया

Thu, 25 Dec 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शाहजहांपुर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला क्राउन क्लब ने होंडा क्लब को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली। मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम व सचिव मसूद कमाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए होंडा क्लब ने 20 ओवर में 125 रन बनाए। निखिल सिंह ने 38, कबीर ने 23 रन बनाए। क्राउन क्लब के गेंदबाज सुबोध ने चार, ओम ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राउन क्लब की टीम ने सात विकेट से मैच जीत दर्ज कर ली। इसमें इरफान व मोहम्मद अहद ने 38-38 रनों की पारी खेली। होंडा क्लब के गेंदबाज गौरव ने दो विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर फरीद खान व सुधीर थे। स्कोरर देव कुमार व मयूर खन्ना थे। इस मौके पर मनोज यादव, फरीद खान, आरिफ खान, पार्षद सत्तार उर्फ लाले आदि मौजूद रहे। संचालन आयोजक मयूर खन्ना ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें