फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मनरेगा अधिनियम खत्म के लिए विधेयक पेश करने का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मनरेगा अधिनियम को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने के विरोध में शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया। प्रदेश आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में सर्द मौसम होने के बावजूद टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र को लेकर पैदल मार्च करते हुए गांधी भवन पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे गए। कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नाम बदलना भाजपा, आरएसएस की गांधी जी के मूल्यों के प्रति लंबे समय से चली आ रही असहजता और अविश्वास को दर्शाता है। भाजपा सरकार इस अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को काम के वैधानिक अधिकार से वंचित कर उन्हें केंद्र नियंत्रित दया-दान की व्यवस्था पर निर्भर करना चाहती है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पवन सिंह, तसनीम अली खान, अनस इकबाल, अरुणोद मिश्रा, अर्चना वाल्मीकि, दिनेश कुमार, नूरे सहर बी, सईद अंसारी, संजय सक्सेना और उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें