शाहजहांपुर के मिर्जापुर कस्बे में बंदरों के आतंक से डरकर भागे नौ वर्षीय आर्यन शर्मा की मंगलवार सुबह पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। आर्यन अपनी दादी के साथ दुकान खोलने जा रहा था। सड़क किनारे बंदरों का झुंड देखकर वह डर गया और भागते हुए मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर आ गया। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। लोग इन्हें पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।