शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए। इससे कई छात्र बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम के व्यस्त होने पर उन्हें समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भेज दिया गया। इसके बाद सभी समाज कल्याण अधिकारी से मिले। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज के 60 में करीब 40 विद्यार्थियों के फॉर्म पेंडिंग और निरस्त दिखा रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रदान की जाए, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न हो। ज्ञापन देने वालों में सुरजीत कुमार, जगदीप, रतेंद्र सिंह, आकाश कुमार, मनमोहन, रिंकू सिंह, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।