शाहजहांपुर में भाजपा सदर मंडल की ओर से 26 जनवरी पर शहीद उद्यान ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम होगा। इसमें प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही संविधान जिंदा है थीम पर नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग सौ स्कूलों से संपर्क साधकर उनके बच्चों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में रमेश यादव भी मौजूद रहे।