शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर घोड़े की सवारी की। वह घोड़े पर सवार होकर जैतीपुर के ग्राम भरतापुर में एक शोकाकुल परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। विधायक के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी घोड़े पर सवार थे।