फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। जीएफ कॉलेज के गेट पर रविवार को सुबह नौ बजे से विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज से अभिभावकों से आए विद्यार्थियों की लंबी लाइन लग गई। उन्होंने सूची में अपना अनुक्रमांक तलाश किया। पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा का आगाज हुआ। इस बीच एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार भी पहुंचे और उन्होंने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस बीच खुद भी एक प्रश्न पत्र को हल किया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा नौ में 46.11 प्रतिशत, दसवीं में 55.55 प्रतिशत, 11वीं में 47.97 प्रतिशत व बारहवीं में 45.71 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ.फैयाज अहमद, डॉ.अरशद खान, गुफरान आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें