फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता शाहजहांपुर में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक डॉक्टर ने दी अहम सलाह

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के शहरी क्षेत्र के प्रभारी डॉ. हर्षित यादव ने सोमवार को बहादुरगंज स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में यह सलाह दी। उन्होंने छात्राओं से शारीरिक समस्याओं को न छिपाने और समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा। डॉ. यादव ने कहा कि मामूली शारीरिक परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को बारिश के मौसम में संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। स्वच्छता और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। बाहर का भोजन और जंक फूड खाने से बचने को कहा गया, क्योंकि इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने और आसपास साफ-सफाई रखने पर जोर दिया गया। डॉ. यादव ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण को जरूरी बताया। उन्होंने इससे जुड़ी भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील की। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव करता है। छात्राओं को देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह भी दी गई। उन्हें प्रतिदिन नाश्ता करके ही विद्यालय आने को कहा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें