शाहजहांपुर के कांट में फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में शिक्षक पर छात्र से मारपीट, कलावा काटने और तिलक मिटाने के आरोप पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया और बाद में ज्ञापन सौंपा। स्कूल प्रधानाचार्य रमिंदर कौर ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच पहले से विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसी कैमरों की फुटेज देख रही है।