शाहजहांपुर। प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले की बालक और बालिका टीम को रवाना किया गया। इसमें 30 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हरदोई के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अलीपुर में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। बालक वर्ग की टीम में विवेक, रिंकू, सूरज, नैतिक, अंशुमान, अभिनव, पार्थ त्रिवेदी, कुश, अनुराग, अर्पित, प्रिंस, कुलदीप, उमंग, सनी और सानू शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में प्रगति, रिद्धिमा, रितिका, दुर्गा, अवंतिका, ऋचा, शिवानी, सृष्टि, कनक, सोनम, रहनुमा, स्नेहा, डॉली, वीरा और कुसुम को चुना गया है। कोच अनुराग कुमार के निर्देशन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस दौरान विनय गुप्ता, विपिन कुमार अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, प्रदीप मिश्रा आदि ने खिलाड़ियाें का उत्साह बढ़ाया।