फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में हाईस्कूल के 2703 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा में 2703 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में हुई परीक्षा में छात्र छात्राओं को तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान सचल दलों ने निरीक्षण किया। कहीं पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सिंह ने बताया कि जिले के 126 केंद्रों पर बुधवार से परीक्षा शुरू हुई है। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल का हिंदी, प्रारंभिक हिंदी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 42518 में 39815 छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। परीक्षा में कोई भी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें