शाहजहांपुर के कांट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खुर्द में बृहस्पतिवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई, जिससे 26 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना दोपहर एक बजे हुई, जब विद्युत लाइन से निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवा के कारण आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे इसे नियंत्रित नहीं कर पाए। गांव के प्रताप सिंह, संतोष सहित कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए।