मुखलिसपुर में कुआनों नदी को युवाओं ने पिकनिक स्पॉट बना दिया है। स्थिति है कि यहां रोज बड़ी संख्या में युवा नदी में स्नान करते हैं। इस कारण हादसे से भी हो रहे हैं। रविवार को तो बस्ती से आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मुखलिसपुर चौराहे से करीब 300 मीटर की दूरी पर चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल बनाया गया है। यहां नदी का पानी रोक कर नहर में गिराया जाता है। बाढ़ के दिनों में फाटक को बंद कर दिया जाता है, जिससे कि बाकी हिस्सों को सुरक्षित किया जा सके। गर्मी के मौसम में युवा बड़ी संख्या में नहाने आते हैं। आसपास के गांवों के अलावा जिले के अन्य स्थानों और बस्ती के सीमावर्ती इलाकों से भी युवा स्नान करने आते हैं। नदी में नहाने के बाद चौराहे पर घूमते-फिरते हैं और फिर चले जाते हैं, लेकिन और असुरक्षा के बीच स्नान करने के यह शौक कभी-कभी उन पर भारी पड़ जाता है।