विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने एलान किया कि 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के साथ व्यापक स्तर पर हड़ताल करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आगामी नौ जनवरी को दिल्ली में दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में औपचारिक रूप से 12 फरवरी के आम हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली के निजीकरण के अलावा श्रम संहिता के विरोध, कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को नियमित कराने, पुरानी पेंशन की बहाली, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में हड़ताल होगी।