कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उतरावल गांव में लेन-देन के विवाद में पोल्ट्री फाॅर्म संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा तीन चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं। कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कोतवाली क्षेत्र के घटरम्हा और पीड़ित उतरावल गांव के ग्राम प्रधान बताए जा रहे हैं।