संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को आठ केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। दोनों पालियों में कुल 5904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4821 परीक्षा में शामिल हुए और 1083 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी से निगरानी की गई।