फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में आया मसीहा: जिले में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, गिरजाघरों में गूंजा 'मेरी क्रिसमस'

आधी रात में आया मसीहा: जिले में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, गिरजाघरों में गूंजा ''मेरी क्रिसमस'' प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस की खुशियां बुधवार आधी रात से ही छा गईं। जिले के विभिन्न गिरजाघरों में रात नौ बजे से आयोजन शुरू हो गए। सेंट थॉमस स्कूल धनघटा, सेंट थॉमस खलीलाबाद सहित अन्य चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। आधी रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ चारों ओर खुशियां फैल गईं। उत्साहपूर्ण कैरल गायन हुआ तथा केक काटकर प्रभु का स्वागत किया गया। क्रिसमस की बधाइयां देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मसीही समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ''मेरी क्रिसमस'' बोलकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें