फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शरीर अनमोल, इसे अच्छे कार्यों में लगाएं

जयगुरुदेव के अनुयायियों ने शनिवार को पौली क्षेत्र के धौरहरा गांव में सत्संग व सहभोज का आयोजन किया। सत्संग में जौनपुर से आए ऋषि यादव ने कहा कि शाकाहार उत्तम आहार है, जिससे शरीर में शुद्ध खून का संचार होता है। कुछ बीमारियां छुआछूत से होती हैं, जो लोग मांस-मछली, अंडे का सेवन करते है, वह जल्दी रोग से ग्रसित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मानव शरीर अनमोल है। इसे अच्छे कार्यों में लगाना ही जीवन की सार्थकता है। लोगों को इमानदारी व मेहनत से रहकर शाकाहारी बनने का आह्वान किया। सतसंग के समापन के बाद सभी लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मीना देवी, उदय राज अग्रहरी, प्रहलाद, श्याम लाल, विजय चौरसिया, महेश, रघुबीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें