कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली को लेकर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि रैली संविधान और मतदान के अधिकार में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर मोदी और शाह की मदद करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।