उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं संगठनात्मक चुनाव शनिवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनरों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी एवं संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति बस्ती मंडल के संयोजक राममिलन चौधरी ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सुनील कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, रामअजोर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भालचंद्र पाठक महामंत्री, संतराज कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र पाठक संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित हुए हैं।